कुल्लू. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कुल्लू पहुंच कर मनाली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर की रैली में भाग लिया.
शहनवाज़ मंगलवार को कुल्लू पहुंचे. अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिल कर उनका उत्साह बढ़ाया और बीजेपी प्रत्याशी महेश्वर सिंह के पक्ष में माहौल बनाने को कहा.
उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने जो कुछ भी हिमाचल को दिया उसे जनता तक पहुंचाने में कांग्रेस सरकार नाकाम रही है. भाजपाई कार्यकर्ता वीरभद्र सरकार की इस नाकामी को हिमाचल के घर-घर तक ले जाएं और भाजपा की जीत प्रदेश में सुनिश्चित करें.