नई दिल्ली. हिमाचल विधानसभा चुनाव गुरुवार को ही खत्म हुआ है. अब हर राजनीतिक पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है. आपको बता दें कि अगले महीने गुजरात में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. शिवसेना गुजरात चुनाव में 182 सीटों में 50 से 75 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने का फैसला लिया है.
दो दशक से भाजपा जीत रही है
गुरुवार को शिवसेना के एक वरिष्ट नेता ने यह बताया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह गुजरात चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. गौरतलब है कि 2012 में शिवसेना ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इसके बावजूद भी वह गुजरात में अपना खाता नहीं खोल पाई. दो दशक से अधिक समय से गुजरात में भाजपा ही जीत रही है.