नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 43 रन का योगदान दिया।
254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में शानदार 105 रन की पारी खेली।
बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अब फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा
अब फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम की जीत शानदार रही। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का जज्बा और कड़ी मेहनत काबिले तारीफ है और फाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
