Election Results 2026 : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां वकी विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) तेजी से उभरती नजर आ रही है। ताजा रुझानों के अनुसार, 234 सीटों वाली विधानसभा में TVK करीब 109 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे विजय का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
क्या है कर्जमाफी का Formula?
TVK ने अपने manifesto में blanket loan waiver का वादा नहीं किया, बल्कि इसे targeted strategy के तहत पेश किया। केवल 5 एकड़ तक जमीन वाले छोटे और सीमांत किसान ही पात्र। तमिलनाडु में ऐसे किसान करीब 92% हैं, यानी इस योजना के जरिए पार्टी ने सीधे largest rural vote bank को साध लिया।
MSP Guarantee ने बढ़ाया असर
Loan waiver के साथ-साथ TVK ने धान के लिए ₹3500 प्रति क्विंटल MSP,गन्ने के लिए ₹4500 प्रति क्विंटल MSPकी गारंटी दी, जिससे agriculture-based economy वाले क्षेत्रों में पार्टी को भारी समर्थन मिला।
Tamil Nadu के किसानों की असली समस्याएं
राज्य के किसान कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं, Rising input cost: फर्टिलाइजर और अन्य खर्चों में तेजी, Low MSP growth: लागत के मुकाबले MSP में कम बढ़ोतरी,Climate issues: सूखा और अनियमित बारिश Debt trap: निजी साहूकारों से 36%–60% तक ब्याज पर कर्जइन समस्याओं ने किसानों को लंबे समय से आर्थिक संकट में डाले रखा है।
कर्ज का भारी बोझ (Data Insight)
तमिलनाडु के किसानों पर कुल कर्ज: ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा
6 साल में कर्ज में 68% की वृद्धि (RBI data)
यह दिखाता है कि farm distress कितना गहरा है और क्यों loan waiver एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया।
State Economy पर पड़ेगा असर?
हालांकि यह योजना राजनीतिक रूप से सफल दिख रही है, लेकिन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण है:
राज्य का GSDP: लगभग ₹35 लाख करोड़
Fiscal deficit: GSDP का ~3%
पुराने कर्ज चुकाने में ही ₹47,000 करोड़ का खर्च
Experts का मानना है कि Loan waiver short-term relief देता है।
लेकिन long-term में state finances पर दबाव बढ़ाता है
DMK और AIADMK के किले कैसे टूटे?
Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) लंबे समय से Tamil Nadu politics में dominant रहे हैं।
लेकिन विजय ने भावनात्मक अपील + आर्थिक वादे का कॉम्बो दिया। मुफ्तखोरी से हटकर आजीविका-केंद्रित राजनीति अपनाई।इससे ग्रामीण मतदाता में बड़ा बदलाव देखने को मिला।
किसानों की कर्जमाफी बना प्रमुख चुनावी मुद्दा, विजय की रणनीति ने ग्रामीण तमिलनाडु में डाला बड़ा असर, टीवीके ने पारंपरिक पार्टियों को सीधी चुनौती दी। अंतिम नतीजे तमिलनाडु की राजनीति में नए युग की शुरुआत कर सकते हैं।
