शिमला. हिमाचल की कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स टिकट की खातिर दिल्ली रवाना हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार स्टोक्स शनिवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे ही दिल्ली रवाना हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि स्टोक्स चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में चैकअप के लिये गई थीं।
जानकारी के अनुसार ठियोग में टिकट के फेर में फंसे होने के कारण विद्या स्टोक्स काफी परेशान हैं।
उन्होंने सार्वजनिक मंच पर चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया था और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अपना उत्तराधिकारी बनाकर चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर दी थी।
अब वीरभद्र सिंह अर्की से लड़ रहे हैं तो ठियोग का टिकट तय नहीं हो पा रहा है। क्योंकि पार्टी कार्यकर्ता तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर किस का साथ दें। ऐसे में अब स्टोक्स दिल्ली दरबार पहुंच कर पार्टी आलाकमान के साथ बैठक कर ही आखिरी फैसला लेगी।
मालूम हो कि कांग्रेस के 9 टिकट अभी भी लंबित हैं।