नई दिल्ली. गुजरात में चल रहे दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह से हिंसक झड़प की खबरें आ रही है. वडोदरा जिले की सावली तहसील के वांकनेर गांव में दो गुटों के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया. इस हिंसा के चलते आधे घंटे तक मतदान में बाधा आई.
मेहसाणा में झड़प
इसके अलावा मेहसाणा जिले के विसनगर के हसनपुर गांव में भी दो गुट एक-दूसरे से भिड़ गए. जिसमे उग्र लोगों ने पत्थरबाजी कर जमकर तोड़फोड़ की और पास में खड़ी गाड़ियों को भी आग लगा दी. उग्र भीड़ के द्वारा हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं.
गांधीनगर में भी भिड़े
गांधीनगर में भी कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. गांधीनगर के सेक्टर 22 में पोलिंग बूथ के जमकर बवाल हुआ.
