नई दिल्ली. ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी All India Trinamool Congress (TMC) इस बार 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।
“मां, माटी, मानुष” के नाम पर जीत का भरोसा
West Bengal की मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि जनता एक बार फिर “मां, माटी, मानुष” के विचार को समर्थन दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पूरा तंत्र लगाया, लेकिन जीत TMC की ही होगी।
एग्जिट पोल पर ममता का हमला
ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये आंकड़े “फिक्स” हैं। बीजेपी पर आंकड़ों में हेरफेर का आरोप लगाया। कहा कि ये TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की कोशिश है।
मतगणना को लेकर अलर्ट रहने की अपील
मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि काउंटिंग के दौरान सतर्क रहें। किसी भी “खेल” (गड़बड़ी) को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
जरूरत पड़ी तो खुद EVM स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करेंगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र भवानीपुर में रातभर छापेमारी की गई।
एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं?
वहीं, एग्जिट पोल के आंकड़े अलग तस्वीर दिखा रहे हैं कई एजेंसियों के अनुसार Bharatiya Janata Party (BJP) को बढ़त
Chanakya Strategies: BJP 150–160 सीट, TMC 130–140,Matrize: BJP 146–161 सीट, TMC 125–140
Poll Diary: BJP 142–171 सीट, TMC 99–127 यानी ज्यादातर एग्जिट पोल BJP को बढ़त दिखा रहे हैं।
कुल सीटें और बहुमत का आंकड़ा
कुल सीटें: 294
बहुमत का आंकड़ा: 148
एक तरफ Mamata Banerjee का आत्मविश्वास और बड़ा दावा है, तो दूसरी तरफ एग्जिट पोल BJP को बढ़त दिखा रहे हैं।
अब सबकी नजर मतगणना के दिन पर है, जब साफ होगा कि बंगाल में सत्ता किसके हाथ में जाएगी।
