शिमला. हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के 41 नवनिर्वाचित विधायक आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं. वहीं, साल 2017 में ऐसे विधायकों की संख्या 32 थी. इसके अलावा गंभीर आपराधिक मामलों का सामने कर रहे विधायकों की संख्या 12 फीसदी से बढ़कर 18 हो गई है. ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.
विधायकों के चुनाव हलफनामे में की गई घोषणा पर आधारित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आपराधिक मामलों का सामने कर रहे विजयी उम्मीदवारों की संख्या 2017 में 22 थी जो 2022 में बढ़कर 28 हो गई. वहीं, गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे विधायकों की संख्या आठ से 12 हो गई है.
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के 40 प्रत्याशी चुनकर आए हैं. इनमें 23 विधायकों पर घोषित आपराधिक मामले हैं, जबकि 9 विधायकों पर गंभीर मामले दर्ज हैं. इसी तरह भाजपा के चुने हुए 25 में से 5 विधायकों पर घोषित आपराधिक मामले, जबकि 3 विधायकों पर गंभीर मामले दर्ज हैं.
चौपाल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बलवीर वर्मा 128 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं. शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य 101 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक आरएस बाली के पास 92 करोड़ रुपये की संपत्ति है. यह जानकारी राज्य संसाधन केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. ओपी भुरैटा ने जारी की है.
चुने हुए यह विधायक भी करोड़पति-
| विधायक | संपति (करोड़ रुपए में) |
| रामकुमार | 73 |
| अनिल शर्मा | 57 |
| राजेंद्र सिंह | 31 |
| आशीष बुटेल | 30 |
| प्रकाश प्रेम कुमार | 25 |
| भुवनेश्वर गौड़ | 24 |
| भवानी सिंह पठानिया | 18 |
| रणबीर सिंह | 15 |
| धविन्द्र सिंह | 15 |
| पवन कुमार काजल | 13 |
| हर्षवर्धन चौहान | 13 |
| आशीष शर्मा | 13 |
| सुरेंद्र सिंह ठाकुर | 24 |
| रवि ठाकुर | 12 |
| रोहित ठाकुर | 10 |
| अनिरुद्ध सिंह | 10 |
| कुलदीप सिंह पठानिया | 8 |
| सुरेन्द्र शर्मा | 8 |
| विनय कुमार | 8 |
| नीरज नैयर | 8 |
| चैतन्य शर्मा | 8 |
| सुखविंदर सिंह सुक्खू | 7 |
| इंद्र दत्त लखनपाल | 7 |
| जयराम ठाकुर | 6 |
| देवेन्द्र कुमार | 5 |
| विनोद सुल्तानपुरी | 5 |
| रणधीर शर्मा | 5 |
| मुकेश अग्निहोत्री | 5 |
| विपिन सिंह परमार | 5 |
| होशियार सिंह | 5 |
| जनकराज | 4 |
| किशोरी लाल | 4 |
| हरीश जनारथा | 4 |
| चन्द्र कुमार | 4 |
| कुलदीप सिंह राठौर | 4 |
| संजय रतन | 4 |
| धनिराम शाण्डिल | 4 |
| राकेश कुमार | 3 |
| इंद्र सिंह | 3 |
| जीत राम कटवाल | 3 |
