नई दिल्ली. सोमवार सुबह दिल्ली कड़ाके की ठंड के साथ जागी। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि राजधानी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही। सुबह 8:30 बजे तक तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD का अलर्ट: 12 और 13 जनवरी को कोल्ड वेव
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 12 और 13 जनवरी को दिल्ली में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। 14 जनवरी को भी कुछ इलाकों में ठंड का असर देखने को मिल सकता है, हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे का मौसम हाल
पर्यावरण मौसम सेवा (EWS) के मुताबिक, बीते 24 घंटों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहा। रात के समय हल्की धुंध और धुंआ (मिस्ट व हेज) छाया रहा। सतही हवाएं पश्चिम दिशा से चलीं, जिनकी गति 15 किमी प्रति घंटा तक रही।
खराब बनी हुई है दिल्ली की हवा
सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 294 रहा। अनुमान है कि 12 से 14 जनवरी के बीच हवा की गुणवत्ता और बिगड़कर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच सकती है।
IMD का अगले दिनों का पूर्वानुमान
12 जनवरी का मौसम आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना अधिकतम तापमान: 18 से 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान: 2 से 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री कम रह सकता है।
हवाएं सुबह पश्चिम से 10 किमी/घंटा से कम, दोपहर में उत्तर-पश्चिम से 10 किमी/घंटा तक
13 जनवरी का मौसम
न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री कम
अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास
सुबह शांत हवाएं, दोपहर में उत्तर-पश्चिम से 15 किमी/घंटा तक
शाम और रात में हवा की रफ्तार घटकर 8 किमी/घंटा से कम
14 जनवरी का मौसम
आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना
अधिकतम तापमान: 19 से 21 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 3 से 5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे, अधिकतम सामान्य के आसपास
स्वास्थ्य सलाह: सावधानी बेहद जरूरी
मौसम विभाग ने खराब AQI और घने कोहरे को लेकर स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है। घने कोहरे में मौजूद प्रदूषक और सूक्ष्म कण सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंच सकते हैं, जिससे खांसी, सांस फूलना और घरघराहट की समस्या बढ़ सकती है।
किन लोगों को ज्यादा खतरा
दमा, ब्रोंकाइटिस और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग बुजुर्ग और बच्चे बचाव के उपाय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, मास्क का इस्तेमाल करें आंखों और सांस की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें ठंड और प्रदूषण के इस दोहरे प्रकोप में सतर्क रहना ही सबसे बेहतर उपाय है।
