नई दिल्ली. Himanta Biswa Sarma ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। Lakshman Prasad Acharya ने गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरिनरी ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण के साथ राज्य में लगातार तीसरी बार NDA सरकार का गठन हुआ है। इससे पहले 2016 में Sarbananda Sonowal के नेतृत्व में NDA पहली बार असम की सत्ता में आया था।
चार मंत्रियों ने भी ली शपथ
मुख्यमंत्री सरमा के साथ चार अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें भाजपा के Rameswar Teli और Ajanta Neog शामिल हैं। वहीं सहयोगी दल Asom Gana Parishad (AGP) के Atul Bora और Bodoland People’s Front (BPF) के Charan Boro ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो पहले भी हिमंत सरमा कैबिनेट का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश्वर तेली ने राज्य की राजनीति में वापसी की है।
दूसरी बार CM बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता
57 वर्षीय हिमंत बिस्वा सरमा असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी। 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, जबकि AGP और BPF को 10-10 सीटें मिलीं।
कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari और Sarbananda Sonowal समेत कई वरिष्ठ NDA नेता मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए। हिमंत सरमा के परिवार के सदस्य, उनकी मां मृणालिनी देवी, पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा, बेटे नंदिल बिस्वा सरमा और बेटी सुकन्या सरमा भी इस मौके पर मौजूद रहे।
चुनाव में इन नेताओं ने दर्ज की बड़ी जीत
रमेश्वर तेली ने डुलियाजन सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुव गोगोई को 10,459 वोटों से हराया। अतुल बोरा ने बोकाखाट सीट से 60,537 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। वहीं चरण बोरो ने मजबाट सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।
अजंता नियोग ने गोलाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बिटुपन सैकिया को 43,759 वोटों से हराया और लगातार छठी बार विधानसभा पहुंचीं।
