नाहन. बीजेपी द्वारा शिमला संसदीय क्षेत्र में निकाली जा रही सत्ता परिवर्तन रथ यात्रा का आज नाहन में समापन किया जाएगा. समापन समारोह में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. नाहन के सतीवाला में बीजेपी नेताओं का दावा है कि इस कार्यक्रम में करीब 6 हजार से भी अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. आयोजन स्थल पर बारिश की संभावनाओं को देखते हुए बकायदा वाटरप्रूफ टेंट लगवाया गया है. जिसमें करीब 5 हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की गई है. स्थानीय विधायक व प्रदेश प्रवक्ता राजीव बिंदल भी तैयारियों में जुटे रहे साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बिंदल ने कार्यक्रम को सफल बनाने का दावा किया है साथ ही कहा कि कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए बीजेपी का यह कार्यक्रम सफल साबित होगा.
कल नाहन दौरे पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान
PT DESK
July 5, 2017
Updated 2017/07/05 at 9:22 AM
Leave a comment
Latest News
Weather
27
°C
Delhi
clear sky
27°
_
27°
57%
3 km/h
Tue
29 °C
Wed
30 °C
Thu
33 °C
Fri
33 °C