मंडी. सीएम वीरभद्र सिंह द्वारा भाजपा नेताओं को लेकर दिए गए बयान के बाद राज्य में राजनीति गरमाने लग गई है. सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा के सचिव प्रवीण शर्मा ने कहा है कि कौन किसकी कब्रें खोदता है यह भविष्य ही बताएगा. बता दें कि सीएम ने मंडी में आयोजित युवा कांग्रेस के संकल्प शिविर के दौरान कहा था कि जिस दिन वह रिहा हो जाएंगे उस दिन भाजपा वाले अपनी कब्रें खोदेंगे. इसके जबाव में भाजपा ने भी मोर्चा संभाल लिया है. प्रदेश भाजपा के सचिव प्रवीण शर्मा ने कहा कि सीएम ने भ्रष्टाचार के जो अपराध किए हैं. उन्हें देखकर इस जन्म में तो बरी होना तो संभव नहीं लग रहा. लेकिन उनका जेल जाना संभव जरूर संभव लग रहा है. वीरभद्र सिंह के व्यक्तिगत तौर पर कोई नहीं डरता, डर उनके कारनामों से लगता है. प्रदेश का प्रत्येक नागरिक उनके इन कारनामों से डरता है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति पर 50 हजार का कर्जा सीएम वीरभद्र सिंह ने लाद दिया है. जिसके कारण प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति डर के साए में जी रहा है.
भविष्य बताएगा कौन किसकी कब्रें खोदता है: प्रवीण शर्मा
PT DESK
July 10, 2017
Updated 2017/07/10 at 10:22 AM
Leave a comment
Latest News
Weather
35
°C
Delhi
clear sky
35°
_
35°
42%
2 km/h
Thu
36 °C
Fri
37 °C
Sat
36 °C
Sun
36 °C