नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तगड़ा हमला बोला। सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि घुसपैठिए उनका मुख्य वोट बैंक हैं।
ग्रेस के शासन में देश आतंकवादी हमलों की मार झेलता रहा : अमित शाह
उन्होंने कांग्रेस और राजद पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए बताया कि कांग्रेस के शासन में देश आतंकवादी हमलों की मार झेलता रहा, जबकि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदम उठाए। अमित शाह ने राहुल गांधी को मतदाता सूची शुद्धिकरण के इतिहास की याद दिलाई और बिहार में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि मोदी सरकार ने राज्य के विकास के लिए 83,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
जानकी मंदिर के पुनर्विकास को अमित शाह ने राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया और इसे भारत की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर जैसे परियोजनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उन्नति की ओर बढ़ रहा है। जानकी मंदिर पुनर्निर्माण परियोजना बिहार में धार्मिक tourism को भी बढ़ावा देगी।