कुल्लू. पर्यटन नगरी मनाली से ऋषिकेश के लिए बस सेवा आरंभ की गई है. यह बस सेवा मनाली से पोंटा साहिब होते हुए ऋषिकेश जाएगी. इस बस को बस अड्डा अथॉरिटी के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर निधि आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस बस सेवा के चलने से सीधे ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी. यह बस नाहन से पौण्टा साहिब होते हुए हरिद्वार से ऋषिकेश जाएगी. यह बस 5.30 शाम को चल कर सुबह 7 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी और उसके बाद वहाँ से वापिस आएगी. यह रुट पहली बार शरू किया गया है.
निधि आनंद ने बताया कि सीधे ऋषिकेश जाने वाले और वहाँ से वापिस आने वाले यात्रियों के साथ-साथ गुफा कि नगरी पौण्टा साहिब जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा.
इस अवसर पर टूरिज्म के डायरेक्टर और नगर परिषद उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, आरएम कुल्लू, पूर्व ऑटो रिक्शा यूनियन प्रधान अमर ठाकुर और साथ ही एचआरटीसी अधिकारी मौजूद थे.
