शिमला. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विधि विभाग इकाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हुआ. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विधि विभाग द्वारा आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में 155 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें क्रिकेट की 11 टीमें फुटबाल की 2 टीमें तथा कैरम बोर्ड में 12 खिलाड़ी रहे.
कैरम बोर्ड में विजेता विधि विभाग प्रथम सत्र के छात्र अमन और लक्की रहे तथा उपविजेता तृतीय सत्र के छात्र निशान्त रहे, फुटबाल में यूनाइटेड एलेवन की टीम विजेता रही तथा उपविजेता लुनेटिक की टीम रही और क्रिकेट टीम में विजेता किंगफिशर की टीम रही तथा उपविजेता फ्रेंड्स एलेवन रही. समापन समारोह में मुख्य अतिथि कर्ण नंदा रहे.
आगे भी होती रहेगी प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय शर्मा रहे.कर्ण नंदा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा भविष्य में खेलकूद प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिये प्रेरित किया. प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय शर्मा ने प्रतिभागियों को बताया कि विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश भर में समय-समय पर ऐसी गतिविधियां करती रहती है और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियां पुरे प्रदेश में करती रहेगी. संजय शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विधि विभाग द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का सराहनीय कार्य की सफल पहल रही और आगे भी समय समय पर ऐसे कार्य करती रहेगी.
