चंदवा(लातेहार). झारखंड की स्थापना के लिये संघर्ष करने वाले पूर्व जस्टिस शाहदेव की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव रोल, महुआमिलान में मनाई गयी. उत्क्रमित उच्च विद्यालय रोल में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जस्टिस शाहदेव का स्मरण किया गया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने एक मिनट का मौन रखा
मौके पर मौजूद लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, लाल अजीत नाथ शाहदेव, विद्यालय प्रधानाचार्य रंदन मुंडा व अन्य ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शाहदेव पहले जस्टिस थे, जिन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई का नेतृत्व किया था. उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने उसी धरती पर जन्म लिया जहां जस्टिस शाहदेव जैसे महान आत्मा का जन्म हुआ. यह उनकी छठी पुण्यतिथि रही.