नई दिल्ली: मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी के जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों से दिल्ली मेट्रो रेल को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
DMRC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
DMRC ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन चार मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले नवीनतम अपडेट जरूर देखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
इंटरचेंज सुविधा रहेगी उपलब्ध
हालांकि Rajiv Chowk और Central Secretariat मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए Interchange Facility उपलब्ध रहेगी। यानी यात्री इन स्टेशनों पर एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन पर प्रवेश और निकास (Entry/Exit) बंद रहेगा।
यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
DMRC ने कहा है कि सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार यह व्यवस्था लागू की गई है और अगले आदेश तक जारी रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले DMRC की आधिकारिक सूचना पर नजर रखें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

