नई दिल्ली. आज (22 सितंबर) से देश में नए GST Rates लागू हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। मोदी ने कहा कि यह सुधार न सिर्फ देश की Growth को गति देगा बल्कि ‘Atmanirbhar Bharat’ की दिशा में भी बड़ा योगदान देगा।
इस बार सरकार ने GST स्लैब्स को 4 से घटाकर सिर्फ 2 कर दिया है। यानी अब सिर्फ 5% और 18% GST ही लगेगा। वहीं, Ultra Luxury Items पर अलग से 40% टैक्स लगाया जाएगा, जबकि तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों पर पहले की तरह 28% + Cess जारी रहेगा।
मिडिल क्लास को सीधी राहत
सरकार का दावा है कि इस नए सुधार से मध्यम वर्ग (Middle Class) को सीधी राहत मिलेगी।
ज़रूरी सामान जैसे अनाज, दवाइयां और रोज़मर्रा की वस्तुएं अब भी 5% टैक्स स्लैब में रहेंगी।
12% वाला टैक्स स्लैब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसका मतलब है कि पहले 12% टैक्स में आने वाले कई सामान अब सस्ते मिलेंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इन सुधारों से देश की जनता पर टैक्स का बोझ काफी कम होगा और लोगों को लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी।
खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती
अब कई Food Items पर टैक्स घटाकर 5% या शून्य कर दिया गया है।
दूध, पनीर, परांठा, रोटियां, घी, बटर, नमकीन, चॉकलेट, बिस्किट, पास्ता, नूडल्स, आइसक्रीम, फ्रूट जूस, नारियल पानी जैसी चीजें पहले से ज्यादा सस्ती मिलेंगी।
आम आदमी के किचन खर्च पर सीधा असर पड़ेगा।
रोजमर्रा की Personal Care Items भी हुईं सस्ती
शैंपू, साबुन, हेयर ऑयल, फेस क्रीम, शेविंग क्रीम, टैलकम पाउडर जैसी रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर भी टैक्स कम कर दिया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान
अब कई बड़े Electronic Items पर भी कम GST लगेगा।
AC, टीवी, वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर जैसी चीजें पहले से सस्ती मिलेंगी।
सोलर वाटर हीटर और सिस्टम्स पर भी टैक्स घटाकर 5% कर दिया गया है।
हेल्थ सेक्टर को भी राहत
कई दुर्लभ बीमारियों और कैंसर की दवाइयों पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।
बाकी दवाइयों (एलोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी) पर सिर्फ 5% GST लगेगा।
डायग्नोस्टिक किट, थर्मामीटर, मेडिकल डिवाइस भी सस्ते हो गए हैं।
किसानों और शिक्षा क्षेत्र को फायदा
ट्रैक्टर, ट्रैक्टर पार्ट्स, हार्वेस्टर, सींचाई उपकरण, ड्रिप सिस्टम, हैंड पंप सब पर टैक्स घटाकर 5% कर दिया गया है।
छात्रों के लिए कॉपी-किताबें, पेंसिल, रबर, नक्शे, ग्लोब, कलर बॉक्स जैसी चीजें अब शून्य या 5% टैक्स में मिलेंगी।
गाड़ियों और वाहन सेक्टर में बड़ी राहत
टू-व्हीलर (350cc तक), छोटे कार मॉडल, थ्री-व्हीलर, 10+ सीटों वाले पैसेंजर वाहन – इन पर अब 28% की जगह सिर्फ 18% GST लगेगा।
साइकिल और उसके पार्ट्स पर टैक्स घटकर सिर्फ 5% रह गया है।
ऑटो पार्ट्स और इंजन पार्ट्स भी सस्ते होंगे।
निर्माण सामग्री (Construction Materials)
सीमेंट पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
मार्बल, ग्रेनाइट, लकड़ी के पैकिंग बॉक्स, बांस फर्नीचर जैसी चीजों पर भी टैक्स घटकर 5% हो गया है।
कौन-सी चीजें महंगी हुईं?
सरकार ने Luxury और Sin Goods पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया है। इनमें शामिल हैं:
पान मसाला, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक, एयरेटेड ड्रिंक्स
महंगी गाड़ियां, याट्स, प्राइवेट प्लेन
इसका मकसद इन उत्पादों की खपत को कम करना और स्वास्थ्य/पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को रोकना है।
आज से लागू हुए नए GST 2.0 Reforms आम आदमी की जेब को सीधी राहत देंगे। रोज़मर्रा के खर्च से लेकर बच्चों की पढ़ाई, दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स और किसानों की मशीनरी तक – हर क्षेत्र में इसका फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार ने विलासिता और हानिकारक उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर साफ संदेश दिया है कि “सस्ती ज़रूरी चीजें, महंगे लग्ज़री सामान” ही आगे की राह है।
