हमीरपुर. हमीरपुर नगर परिषद ने प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए एक कमेटी का गठन किया है. जिसके तहत शहर के 11 वार्डों में दिन रात आपदा प्रबंधक तैयार रहेंगे.
कमेटी का गठन नगर परिषद उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज की अगुवाई में किया गया है. इसके चलते एक महीने के लिए नगर परिषद के चुने हुए कर्मचारी चैबीसों घंटे तैनात रहेंगे. जिन पर संबंधित पार्षद निगरानी करेंगे.
नगर परिषद उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज ने बताया कि बरसात में आपदा से निपटने के लिए नगर परिषद तैयार है. परिषद ने पार्षदों को आपदा आने की स्थिति में 24 घंटे निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.