मंडी. कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत जोगिंद्रनगर से हो गई. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश समन्वयक एंव कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर सिंह मीणा और अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव एंव प्रदेश सह-प्रभारी संजय दत्त की मौजूदगी में जोगिंद्रनगर से ढ़ेलू तक पदयात्रा निकाल कर कार्यक्रम का प्रदेश स्तरीय आगाज किया.

कांग्रेस ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव हेतु शंखनाद कर दिया
हेतु भी शंखनाद कर दिया द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा की कड़ी के रूप में ही शुरू की गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा के आम चुनावों हेतु भी शंखनाद कर दिया.
समूचे प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शूरू
दो माह तक चलने वाली इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के अंतर्गत समूचे प्रदेश में कांग्रेस नेता बूथ स्तर तक दस्तक देंगे और इस दौरान जहां वे राहुल गांधी के एक पत्र को घर-घर तक पहुंचाएंगे. वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ चार्जशीट को भी आम लोगों तक पहुंचाएंगे.
इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने आम लोगों के सहयोग से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन किया उसी प्रकार कांग्रेस पार्टी भारतवर्ष में भी परिवर्तन लाएगी और केंद्र में भी कांग्रेस सत्तासीन होगी. इस अवसर पर सीडब्लयू सी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा और प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त ने भी लोगों को संबोधित किया. प्रतिभा सिंह के यहां पंहुचने पर पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्रनगर ने गर्मजोशी से स्वागत किया.