नई दिल्ली. प्रधानमंत्री Narendra Modi ने संसद के Monsoon Session 2025 से पहले संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए देश की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और भविष्य के विजन को साझा किया।
संसद सत्र को बताया ‘विजय का उत्सव’
पीएम मोदी ने कहा कि यह मानसून सत्र हमारे लिए एक Victory Celebration है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का झंडा फहराना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। देशवासी और सांसद मिलकर इस उपलब्धि का जश्न मनाएंगे और यह आगे के अभियानों के लिए प्रेरणा बनेगा।
Operation Sindoor में 100% सफलता
उन्होंने बताया कि भारत की सैन्य शक्ति ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकवादियों के आकाओं के घर मात्र 22 मिनट में ध्वस्त कर दिए गए। भारत की Made in India Defence Technology ने वैश्विक मंच पर सबका ध्यान आकर्षित किया है।
आर्थिक प्रगति: Fragile Five से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तक
पीएम मोदी ने आर्थिक सुधारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2014 में भारत Fragile Five Economies में शामिल था और वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें स्थान पर था। आज, हम तेज़ी से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
नक्सलवाद पर निर्णायक विजय
“हमारे सुरक्षा बलों में नया आत्मविश्वास है और कई जिले नक्सलवाद से मुक्त हो चुके हैं। यह हमारे संविधान की जीत है। ‘Red Corridor’ अब ‘Green Growth Zones’ में तब्दील हो रहा है।”
मुद्रास्फीति पर नियंत्रण और गरीबी उन्मूलन
उन्होंने कहा कि पहले जहां मुद्रास्फीति दो अंकों में थी, आज यह घटकर लगभग 2% रह गई है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। साथ ही, 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जिसका विश्व स्तर पर भी सम्मान हुआ है।
पहलगाम नरसंहार और राष्ट्र एकता
“पहलगाम में हुए क्रूर अत्याचार ने पूरे विश्व को झकझोर दिया। इसके बाद, हमारे सांसदों ने दलगत स्वार्थ से ऊपर उठकर विदेशों में जाकर पाकिस्तान को बेनकाब करने का सफल अभियान चलाया। मैं उन सभी सांसदों और दलों की प्रशंसा करता हूं, जिन्होंने राष्ट्रहित में यह काम किया और देश में सकारात्मक माहौल बनाया।”