इंदौरा(कांगड़ा). ब्लॉक कांग्रेस इन्दौरा के पदाधिकारियों की बैठक में मंडल पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद जिला संघटनात्मक अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानियां को आगामी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार के रूप में उतारने की मांग पेश की है.
इस मौके पर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच, उपाध्यक्ष ठाकुर जर्म सिंह, पूर्व प्रधान लाला गुलशन लाल, कमल किशोर, दीपक ठाकुर, रविन्द्र रिंकू , शुवारा सिंह, सहित उपस्थित कर्मठ कार्यकर्तायों ने उपस्थित जनसमूह में कर्ण सिंह पठानियां को आगामी लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग की.
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच एवं उपाध्यक्ष जर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्ण सिंह पठानियां ने अपने सम्पूर्ण जीवन मे कांग्रेस के लिए बढ़िया काम करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक किया है.
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कर्ण पठानियां को उतारना एक बढ़िया विकल्प रहेगा. गौरतलब है कि फिलहाल कर्ण पठानियां जिला संगठनात्मक अध्यक्ष हैं, इसके पूर्व वह कई साल ब्लॉक अध्यक्ष रहकर पार्टी की सेवा कर् चुके हैं.
मौके पर कर्ण पठानियां ने कहा कि वह हमेशा पार्टी हित में कार्य करते रहे हैं और सदा करते रहेंगे, वह पार्टी के साधारण कार्यकर्ता हैं इसके अलावा वह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी हाईकमान के हर एक आदेश का पालन करने के लिये हमेशा तैयार रहेंगे.