नई दिल्ली. शपथ ग्रहण के एक दिन बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपनी नई कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, कैबिनेट सचिवालय, विजिलेंस, इलेक्शन और वे सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए, अपने पास रखे हैं।
दो डिप्टी सीएम को मिले बड़े विभाग
सम्राट चौधरी (BJP) – गृह विभाग
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को होम डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
विजय कुमार सिन्हा (BJP) – खनन, भू-अभिलेख एवं सुधार
दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भूविज्ञान विभाग सौंपे गए हैं।
BJP के मंत्रियों को मिले प्रमुख मंत्रालय
मंगल पांडेय – स्वास्थ्य और कानून विभाग
दिलीप जायसवाल – उद्योग विभाग
नितिन नवीन – शहरी विकास एवं आवास, सड़क निर्माण
राम कृपाल यादव – कृषि
संजय सिंह टाइगर – श्रम संसाधन
अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन, कला, संस्कृति एवं युवा
सुरेंद्र मेहता – पशु एवं मत्स्य संसाधन
नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन
रमा निषाद – पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
लखेंद्र कुमार रौशन – अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण
श्रेया सिंह – सूचना प्रौद्योगिकी एवं खेल
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी – सहकारिता, पर्यावरण एवं वन
JDU के वरिष्ठ नेताओं को भी मिले अहम विभाग
विजय कुमार चौधरी (JDU)
जल संसाधन
संसदीय कार्य
सूचना एवं जनसंपर्क
भवन निर्माण
बिजेंद्र प्रसाद यादव (JDU)
वित्त
ऊर्जा
योजना एवं विकास
मद्य निषेध एवं उत्पाद
वाणिज्यकर
अन्य JDU मंत्री
श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास, परिवहन
अशोक चौधरी – ग्रामीण कार्य
लेशी सिंह – खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
मदन सहनी – सामाजिक कल्याण
सुनील कुमार – शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
मो. ज़मा खान – अल्पसंख्यक कल्याण
LJP (राम विलास) के मंत्रियों को मिले विभाग
संजय कुमार पासवान – गन्ना उद्योग
संजय कुमार सिंह – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
RLM और HAM को भी प्रतिनिधित्व
दीपक प्रकाश (RLM) – पंचायती राज
संतोष कुमार सुमन (HAM-S) – लघु जल संसाधन
गांधी मैदान में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह
गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, और कई NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली—
BJP: 14
JDU: 8
LJP-RV: 2
HAM(S): 1
RLM: 1
बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत
दो चरणों में हुए विधानसभा चुनावों में NDA ने कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज की।
BJP: 89 सीट
JDU: 85 सीट
LJP-RV: 19
HAM(S): 5
RLM: 4
वहीं महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर सिमट गया।
RJD: 25
कांग्रेस: 6
CPI (ML): 2
CPI(M): 1
IIP: 1
