बिलासपुर(घुमारवीं). प्रदेश दिव्यांग संघ प्रधान सरवन कुमार लखनपाल ने कहा कि दिव्यांग वर्ग को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलते रहना चाहिये. जिससे समाज का यह उपेक्षित वर्ग सम्मान पूर्वक जी सके तथा अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सके.
प्रेस को जारी बयान में लखनपाल ने बताया कि इस बस सुविधा से प्रदेश के उपेक्षित दिव्यांग वर्ग को काफी राहत मिल रही थी. वहीं सरकार के नये फरमान से दिव्यांग वर्ग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार इस सुविधा को बंद न करे बल्कि इस सुविधा को लोगों तक पहुंचाने के लिये और प्रभावी ढंग से इसे लागू करे.