नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने खरीफ़ बुआई 2026, मॉनसून की प्रगति, अल नीनो का असर, सूखा प्रबंधन, उर्वरक की उपलब्धता और Food Grain Storage की स्थिति की व्यापक समीक्षा की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों के साथ मौजूदा कृषि हालात का आकलन किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
खरीफ बुवाई की रफ्तार अभी धीमी
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि देश में खरीफ फसलों की बुवाई फिलहाल सामान्य गति से कम है। हालांकि अगले तीन दिनों में गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अच्छी बारिश की संभावना है, जिससे बुवाई में तेजी आने की उम्मीद जताई गई है।
El Nino पर सरकार की लगातार नजर
बैठक में प्रस्तुत नवीनतम Climate Model Forecast के अनुसार El Nino का असर दक्षिण-पश्चिम मानसून पर बना रह सकता है। इसे देखते हुए कृषि मंत्रालय लगातार हालात की निगरानी कर रहा है और राज्यों के साथ समन्वय बनाए हुए है।
262 Sensitive Districts की निगरानी, 15 नए जिले भी शामिल
कृषि मंत्रालय ने पहले से चिन्हित 262 Sensitive Districts में वर्षा की स्थिति की लगातार समीक्षा की है। इसके अलावा बारिश की कमी को देखते हुए 15 अतिरिक्त Rainfall Deficit Districts की भी पहचान की गई है, जहां विशेष निगरानी और जरूरी कृषि उपाय किए जाएंगे।
Contingency Plan लागू, ICAR और CRIDA सक्रिय
सूखे जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए Contingency Plan पर तेजी से काम किया जा रहा है। ICAR और CRIDA राज्यों के साथ जिला स्तर पर समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। जिन राज्यों में बैठकें बाकी हैं, वहां जल्द समीक्षा की जाएगी।
साथ ही देशभर के Krishi Vigyan Kendras (KVKs) को भी आवश्यक आपातकालीन कृषि उपाय लागू करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बीज और Fertilizer की उपलब्धता पर्याप्त
बैठक में बताया गया कि National Seeds Corporation (NSC) के पास निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बीज उपलब्ध हैं और खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इसके साथ ही Fertilizer Availability की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों ने बताया कि किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है।
Reservoir Water Storage पर भी चर्चा
बैठक में देश के 166 प्रमुख Reservoirs में जल भंडारण की स्थिति का भी आकलन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में जलाशयों में पानी का स्तर कम है, हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में Groundwater Level फिलहाल स्थिर बना हुआ है।
मंडी भाव और Food Grain Storage की भी समीक्षा
उच्च स्तरीय बैठक में Weekly Mandi Prices, Food Grain Storage और कृषि आपूर्ति से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई। सरकार का कहना है कि बदलते मौसम के बीच किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

