सोलन. सोलन में शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन ने कार्यकारिणी के चुनाव करवाये गए. जिसमें रविवार को केवल 4 पदों के लिए मतदान किया गया. कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया 27 नवंबर को आरम्भ की गई थी. कुल 10 पदों में से प्रधान सहित अन्य 5 निर्विरोध चुने गए, जबकि 4 पदों के लिए मतदान किया गया. सबकी सहमति से दिनेश शर्मा को प्रधान व सीता राम को कैशियर चुना गया था. रविवार को हुए चुनाव में सर्वजीत सिंह वरिष्ठ उपप्रधान व अतिरिक्त महासचिव के पद के लिए राजिंदर कुमार विजय रहे.
यूनियन में कुल 297 मतदाता
शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन के सदस्य रवि गुप्ता ने बताया कि यूनियन में कुल 297 मतदाता हैं. जिसमें से 261 मतदाताओं ने भाग लिया. 4 पदों के लिए करवाये गए चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए. नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 वर्ष का रहेगा. उन्होंने कहा कि कार्यकरणी ऑटो रिक्शा चालकों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाएगी और अन्य समस्याओं के समाधान की योजना भी कार्यकारिणी द्वारा बनाई जाएगी.
आम लोगों को हुई परेशानी
ऑटो चालक अपने चुनावों में मशगूल थे. वहीं सोलन शहर की जनता को आने-जाने के लिए ऑटो उपलब्धत ना होने से खासी परेशानी झेलनी पड़ी.