शिमला, कुल्लू, मंडी. देश-विदेश में मशहूर और हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार मनाली की ऊंची चोटियां फिर से सफेद चादर के आगोश में आ गई हैं. शिमला सहित कई इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है. बंजार, रोहतांग दर्रा, लाहौल-स्पीति और मणिकर्ण घाटी में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हो रही है. लाहौल स्पीति और मनाली में हुए ताजा हिमपात के बाद पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं. सैलानियों से गुलजार हुई घाटी को देखकर होटल व्यवसायी भी अच्छे मुनाफे की आस में हैं. आईये इन चित्रों के माध्यम से बर्फ से ढके हिमाचल का दर्शन करें.
फोटो फीचर : हिमाचल में हो रही बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें
Leave a comment