नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को आयोजित 18th Rozgar Mela 2026 के दौरान देशभर के युवाओं को 61,000 से अधिक appointment letters वितरित किए। यह कार्यक्रम देश के 45 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया।
नवनियुक्त युवा Ministry of Home Affairs, Ministry of Health and Family Welfare, Department of Financial Services, Department of Higher Education सहित कई केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।
“ये नियुक्ति पत्र Nation Building का संकल्प पत्र हैं” – PM Modi
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2026 की शुरुआत नए उत्साह और नई संभावनाओं का संकेत है। वसंत पंचमी के बाद यह आपके जीवन में भी एक नया वसंत लेकर आई है।उन्होंने नियुक्ति पत्रों को “nation-building का invitation letter” और Viksit Bharat की दिशा में एक संकल्प पत्र बताया।
8,000 महिलाओं को मिली नौकरी, महिला भागीदारी में बड़ा उछाल
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस रोजगार मेले में 8,000 महिलाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं।
उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में workforce में महिलाओं की भागीदारी लगभग दोगुनी हो गई है, जबकि women self-employment में भी करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
उन्होंने MUDRA Yojana, Startup India जैसी योजनाओं को महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम बताया।
Youth Employment और Skill Development सरकार की प्राथमिकता
PM Modi ने कहा कि युवाओं को skills से जोड़ना, employment और self-employment के अवसर देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसी उद्देश्य से Rozgar Mela को mission mode में शुरू किया गया, जो अब एक मजबूत institution बन चुका है।
अब तक देशभर में 11 लाख से अधिक recruitment letters रोजगार मेलों के माध्यम से जारी किए जा चुके हैं।
Infrastructure, Startup और Digital India से बढ़े रोजगार
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में modern infrastructure में हुए भारी निवेश से construction और allied sectors में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा हुए हैं।
उन्होंने कहा: Startup Ecosystem India तेजी से विस्तार कर रहा है
Digital India Initiative ने नई digital economy को जन्म दिया
Animation, Digital Media, Creator Economy जैसे क्षेत्रों में युवा नए अवसर पा रहे हैं
Global Trust और FDI से युवाओं को नए मौके
PM Modi ने कहा कि दुनिया का भारत पर बढ़ता भरोसा युवाओं के लिए नए रास्ते खोल रहा है।
भारत एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसने एक दशक में GDP दोगुनी की है।
उन्होंने बताया कि: FDI in India 2014 से पहले के दशक की तुलना में दोगुनी से अधिक हो चुकी है विदेशी निवेश सीधे तौर पर employment generation से जुड़ा है
Reform Express पर आगे बढ़ रहा भारत
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज Reform Express पर सवार है, जिसका लक्ष्य है Ease of Living और Ease of Doing Business। उन्होंने GST Reforms, Labour Reforms और New Labour Codes का जिक्र करते हुए कहा कि इससे MSMEs, workers और entrepreneurs सभी को लाभ मिल रहा है।
‘Nagrik Devo Bhava’ के मंत्र के साथ काम करें
नए नियुक्त युवाओं को संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप तय करें कि जिन परेशानियों का सामना आपको या आपके परिवार को करना पड़ा, वैसी परेशानियां आम नागरिकों को न झेलनी पड़ें।” उन्होंने iGOT Karmayogi Platform के जरिए निरंतर skill upgradation पर भी जोर दिया।
