मंडी (जोगिंद्रनगर). दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल के छठी कक्षा के छात्र विप्लव राणा का चयन वेटिंग लिस्ट आने के बाद नवोदय विद्यालय पंडोह के लिए हुआ है. स्कूल के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ठाकुर ने इस सफलता के लिए विप्लव के परिजनों और अध्यापकों को बधाई दी है.
उन्होंने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की. विप्लव के पिता देश राज राणा जम्मू में सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वहीं माता अंजू देवी गृहणी हैं. विप्लव अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है. विप्लव ने सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, अध्यापकों, माता-पिता, मासी और सहपाठियों को दिया.