नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण हवाई यातायात पर असर पड़ने की आशंका के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने विस्तृत ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, पश्चिम दिशा (यूरोप, खाड़ी देशों और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों) की ओर जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग में बदलाव, देरी या पुनर्निर्धारण किया जा सकता है।
क्या हो सकता है असर?
कुछ उड़ानों के उड़ान समय में बदलाव
वैकल्पिक हवाई मार्गों के कारण यात्रा अवधि बढ़ सकती है
कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर प्रभाव
अंतिम समय में गेट या टर्मिनल परिवर्तन
यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश
एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर से उड़ान की स्थिति की पुष्टि करें।
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सामान्य से थोड़ा पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।
केवल आधिकारिक स्रोतों—एयरलाइन, एयरपोर्ट अथॉरिटी या सरकारी एजेंसियों—की जानकारी पर ही भरोसा करें।
सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों से बचें।
एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में काम किया जा रहा है। किसी भी नए अपडेट के लिए यात्री एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in
पर नियमित रूप से जानकारी लेते रहें।
