मंडी(धर्मपुर). भद्रवाड पंचायत में बीती शाम पशुओं का चारा लाने गए एक वृद्ध की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव कालर में 62 वर्षीय नंदलाल बीती शाम पशुओं को चारा लाने गया था. इस दौरान वह ढांक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे सरकाघाट नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया. जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना की मंडी के एसपी अशोक कुमार ने पुष्टि की है.
लेने गया था चारा मिली मौत, पहाड़ी से गिरा वृद्ध
Subhash Poddar
December 4, 2017
Updated 2017/12/04 at 7:00 PM
TAGGED:
Bhadravad panchayat, death, Dharampur, Himachal pradesh, Mandi, Mountain, Old Age, Police, धर्मपुर, नंदलाल, पहाड़ी, पुलिस, भद्रवाड पंचायत, मंडी, मौत, वृद्ध, हिमाचल प्रदेश
Subhash Poddar
Leave a comment
Latest News
Weather
37
°C
Delhi
overcast clouds
37°
_
37°
40%
3 km/h
Fri
39 °C
Sat
43 °C
Sun
44 °C
Mon
31 °C