नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 30 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले का दौरा करेंगे, जहां वह हालिया पाकिस्तानी गोलाबारी और ड्रोन हमलों से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। साथ ही वह क्षेत्र में बीएसएफ जवानों से संवाद करेंगे और धार्मिक स्थलों का दौरा भी करेंगे।
7 मई के बाद पहली यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस
यह दौरा 7 मई को भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा पाकिस्तान और PoK स्थित आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्री की पहली यात्रा है। इससे पहले वह 6 अप्रैल और 23 अप्रैल को कश्मीर दौरे पर थे।
अमरनाथ यात्रा पर हाई अलर्ट, 42,000 जवान तैनात
29 मई की रात अमित शाह ने जम्मू में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना, पुलिस, और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
अमरनाथ यात्रा की तारीखें:
- शुरुआत: 3 जुलाई
- समाप्ति: 9 अगस्त
गृह मंत्री ने कहा कि यात्रियों को पूर्ण सुरक्षा और सुविधा मिलेगी। सभी एजेंसियों को उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
भारी सुरक्षा तैनाती:
CAPF की 581 कंपनिया तैनात
कुल जवान: लगभग 42,000
424 कंपनियां जम्मू-कश्मीर में तैनात
शेष कंपनियाँ तीर्थ मार्गों और श्रीनगर जैसे संवेदनशील इलाकों में लगाई जाएंगी
पुंछ में बढ़ी चिंता: गोलाबारी में 14 नागरिकों की मौत
7 से 10 मई के बीच पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी और ड्रोन हमलों से 14 नागरिकों की जान गई, जो कुल 28 मौतों में से सबसे ज्यादा है। 23 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह क्षेत्र लगातार संवेदनशील बना हुआ है।
अमित शाह आज क्या करेंगे?
पुंछ में प्रभावित परिवारों से मुलाकात
धार्मिक स्थलों का दौरा
बीएसएफ जवानों से बातचीत
क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था का जमीनी मूल्यांकन
