कांगड़ा(जयसिंहपुर). शनिवार को रावमापा आलमपुर में प्राचार्य डॉ रतन चंद के निर्देषानुसार आज किशोरावस्था जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत अध्यापिका आभा गुप्ता और अर्चना द्वारा लड़कियों को किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं और परिवर्तनों जैसे शारीरिक, मानसिक एवं हॉर्मोन के कारण शारीरिक परिवर्तन संबंधित जानकारी दी गई.
इसके साथ यौन शोषण संबंधित जैसे शरीर को स्पर्श ना किए जाने वाले अंगों की जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर प्रवक्ता सुकन्या, मनीता शर्मा, सुजाता शर्मा, नीलम, सरिता,उपस्थित रहे.