देहरा. भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान ने मुख्यमंत्री पर प्रदेश में हो रहे बच्चों के साथ दुराचारों एवं हत्याओं के लिए निशाना साधा है. विशाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनका बेटा मिन्ज़र मेले में जश्न मनाते रहे जबकि उन्होने दंगे को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया. विशाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से हर वर्ग दुखी है.
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर प्रदेश में हो रहे बच्चों के साथ दुराचार एवं हत्याओं के लिए निशाना साधा है. देहरा में एक विशेष भेंट में विशाल चौहान ने कहा की पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आम जनता दुखी है. मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं तो प्रदेश में क्या स्थिति होगी. विशाल ने कहा की जिस प्रकार गुड़िया के बलात्कार और हत्या में पुलिस की भूमिका रही वो पुलिस को शर्मसार करती है. उन्होनें कहा कि ईमानदार होशियार सिंह जैसे कर्मचारियों की हत्याएं हो रहीं हैं. विशाल ने कहा कि चंबा जिले के तिस्सा में साम्प्रदायिक दंगे फैलाए गए फिर भी मुख्यमंत्री और उनका बेटा चंबा के मिंजर मेले मे घूम रहे थे.
