नई दिल्ली. भारत का सुप्रीम कोर्ट आज से नई दिल्ली मेंब्रिक्स मुख्य न्यायाधीशों के मंच की मेजबानी करेगा। इस महत्वपूर्ण न्यायिक मंच में BRICS सदस्य देशों और Partner Countries के मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के Presidents और वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे। फोरम के जरिए विभिन्न देशों की न्यायपालिका के बीच संवाद को बढ़ावा देने और न्याय व्यवस्था से जुड़े समकालीन मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
Justice Delivery और Technology जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
BRICS Chief Justices’ Forum में Justice Delivery, International Dispute Resolution, Technology और Sustainable Development जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य अलग-अलग देशों की न्यायिक व्यवस्थाओं के अनुभवों को साझा करना और न्याय तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए सहयोग की संभावनाओं पर विचार करना है। यह मंच सदस्य देशों और साझेदार देशों की न्यायपालिकाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
CJI Surya Kant करेंगे कई अहम द्विपक्षीय बैठकें
फोरम के उद्घाटन दिवस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत विभिन्न देशों से आए न्यायिक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ कई Bilateral Meetings करेंगे। इन बैठकों में रूस, चीन, मिस्र, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बेलारूस, कजाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ईरान और उज्बेकिस्तान के न्यायिक नेताओं के साथ मुलाकात शामिल है।
न्यायिक सहयोग को मिलेगा नया विस्तार
इन द्विपक्षीय बैठकों के दौरान साझा न्यायिक हितों से जुड़े विषयों पर सीधे संवाद और विचारों का आदान-प्रदान होगा। साथ ही, अलग-अलग देशों की न्यायपालिकाओं के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी। BRICS Chief Justices’ Forum को वैश्विक न्यायिक सहयोग, आधुनिक न्याय व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यायिक संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
