नई दिल्ली. भारत और द. अफ्रीका के बीच केप टाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन बारिश में धुल गया. तीसरे दिन बिना किसी गेंद डाले दिन का खेल समाप्त करना पड़ा.
इससे पहले शनिवार को ही मौसम विभाग ने बारिश के चेतावनी जारी की थी. हालांकि तीसरे दिन भी गेंद नहीं डाली जा सकी लेकिन पिच जिस तरह से बर्ताव कर रही है मैच में अभी भी निर्णय निकलने की संभावना है.
वहीं मैच में द. अफ्रीका दूसरी पारी में अभी भी 142 रनों की बढ़त बनाए हुए है और उसके 8 विकेट अब भी सलामत है. दोनों ही टीमों के लिए कल का दिन काफी अहम होने वाला है.