नई दिल्ली. BRICS Expansion 2025: वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच BRICS समूह ने अपने दरवाजे और भी देशों के लिए खोल दिए हैं। हाल ही में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें BRICS Summit 2025 में इंडोनेशिया (Indonesia) को नए सदस्य (New Member) के रूप में शामिल किया गया है।
इसके साथ ही 10 और देशों को BRICS Partner Nations के रूप में स्वीकार किया गया है जिनमें शामिल हैं:
बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, नाइजीरिया, मलेशिया, थाईलैंड, क्यूबा, वियतनाम, युगांडा और उज्बेकिस्तान।
ब्रिक्स भागीदार देशों की सूची 2025
Belarus, Bolivia, Kazakhstan, Nigeria, Malaysia, Thailand, Cuba, Vietnam, Uganda औऱ Uzbekistan,
क्यों महत्वपूर्ण है यह विस्तार?
Summit के Joint Declaration में BRICS नेताओं ने इंडोनेशिया का सदस्य के रूप में स्वागत करते हुए कहा कि यह विस्तार multilateral world order को मजबूत करता है। साथ ही, Artificial Intelligence governance, climate finance और health partnerships जैसे विषयों पर नए कदमों की भी घोषणा की गई।
इनमें से खास है
एआई पर ग्लोबल गवर्नेंस फ्रेमवर्क, ब्रिक्स क्लाइमेट फाइनेंस रोडमैप और सामाजिक रूप से निर्धारित रोग संयुक्त पहल पर.
पीएम मोदी ने क्या कहा BRICS Expansion पर?
Prime Minister Narendra Modi ने Summit में कहा कि BRICS का विस्तार और नए देशों का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि यह समूह समय के साथ अपने आप को evolve करने में सक्षम है। अब हमें UN Security Council, WTO और multilateral development banks जैसे global institutions में भी reforms की जरूरत है।
उन्होंने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि You can’t run 21st century software on a 20th century typewriter.”
BRICS की टाइमलाइन: कैसे बढ़ा यह समूह?
साल | घटना |
---|---|
2006 | Russia, India, China के नेताओं ने G8 शिखर सम्मेलन के दौरान शुरुआत की |
2009 | पहला BRIC Summit रूस के Yekaterinburg में हुआ |
2010 | South Africa को शामिल कर BRIC बना BRICS |
2011 | South Africa ने तीसरे Summit (Sanya) में हिस्सा लिया |
2024 | Egypt, Ethiopia, UAE और Iran को पूर्ण सदस्य बनाया गया |
2025 | Indonesia बना Full Member, 10 देश बने Partner Nations |
BRICS का भविष्य और Global Politics में असर
BRICS का विस्तार सिर्फ सदस्य संख्या तक सीमित नहीं है, यह Global South के नए नेतृत्व, Alternative Financial Systems, और US-West-dominated व्यवस्था को संतुलित करने की दिशा में एक अहम कदम है।
इसके साथ ही BRICS अब Global Economic Forums में एक मजबूत ब्लॉक के रूप में उभर रहा है।