नई दिल्ली. दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। ABVP के उम्मीदवार आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। आर्यन को 28,841 वोट मिले, जबकि NSUI की उम्मीदवार जॉसलिन नंदिता चौधरी को 12,645 वोट प्राप्त हुए। इस बार ABVP ने DUSU के तीन अहम पदों— President, Secretary और Joint Secretary — पर जीत हासिल की है। वहीं, Vice President पद NSUI के राहुल झांसला ने जीता है।
पहला DUSU President कौन था?
DUSU का पहला निर्वाचित अध्यक्ष गजराज बहादुर नगर थे। वे 1954 में चुने गए और 1955 तक अध्यक्ष पद पर रहे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से LLB की पढ़ाई की थी।
छात्र राजनीति के बाद गजराज बहादुर नगर ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और 1977 में मेवला महाराजपुर (फरीदाबाद) विधानसभा सीट से चुनाव जीता। इसके बाद वे हरियाणा कैबिनेट में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भी बने।
DUSU की पहली महिला President
DUSU की पहली महिला अध्यक्ष अंजु सचदेवा थीं, जिन्हें 1989 में बतौर स्वतंत्र उम्मीदवार चुना गया था।
अंजु के बाद कई महिला उम्मीदवार अध्यक्ष बनीं—
मोनिका कक्कड़ (1993)
शालू मलिक (1994)
अलका लांबा (1995)
नूपुर शर्मा (2008) – ये आख़िरी महिला अध्यक्ष थीं।
पिछले साल का DUSU चुनाव परिणाम
2024 के DUSU चुनावों में NSUI ने सात साल बाद बड़ी वापसी की थी। NSUI ने President और Joint Secretary पद जीते थे, जबकि ABVP को Vice President और Secretary पद से संतोष करना पड़ा।
उस समय NSUI के रौनक खत्री ने ABVP के ऋषभ चौधरी को 1300 से ज्यादा वोटों से हराकर अध्यक्ष पद जीता था। इससे पहले NSUI ने 2017 में रॉकी तुसीद के जरिए अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था।