नई दिल्ली. ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और प्रवीण राणा के कथित समर्थकों के बीच शुक्रवार को दिल्ली के जाधव स्टेडियम में अचानक से मारपीट शुरू हो गयी. सुशील कुमार ने इसे शर्मनाक बताया है.
उन्होंने घटना के तुरंत बाद ट्वीट किया, “आज स्टेडियम में जो कुछ भी हुआ है वह दुर्भाग्यपूर्ण और घोर निंदनीय है. हम किसी भी ऐसे व्यक्ति का समर्थन नहीं करते हैं जो खेल की भावना के बीच हिंसा फैलाते हैं. हमारा लक्ष्य एक सच्चे खिलाड़ी की तरह खेलना और देश के लिये जीतना है. हम किसी व्यक्ति या किसी समूह से जीतने के लिये नहीं खेलते.”
It’s very unfortunate and highly condemnable what has happened today at the stadium. I do not support anyone who gets violence in between sportsmanship. My aim is to fight & win for my Nation like a true sportsman & not to win against any group or individual #JaiHind 🇮🇳
— Sushil Kumar (@WrestlerSushil) December 29, 2017
सुशील कुमार ने अपने बयान में कहा है कि उनके गुरु सतपाल सिंह और बाबा रामदेव ने उन्हें बेहतर तरीके से खेलने के लिये प्रेरित किया है. सुशील कुमार दो बार ओलंपिक का पदक जीत चुके हैं. वे अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिये भी खेलेंगे.