बिलासपुर (घुमारवीं). घुमारवीं नगर परिषद के क्षेत्र में बार-बार लगने वालो कटो से परेशान शहरवासियों को जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा. बिजली विभाग ने इस कार्य को करने के लिए पांच करोड़ रुपए खर्च करके शहरवासियों के लिए लगने वाले कटो से शीघ्र मुक्ति दिलवाएगा.
11 नए ट्रासफार्म लगाए जाएगें
विभाग के द्वारा नगर परिषद के सात वार्डो में 11 नए ट्रासफार्म लगाए जाएगें. 12 ट्रासफार्मो को जिनकी क्षमता कम है उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी. नगर परिषद के अधिकारियों के इस बिजली की समस्या के मुद्दे को संबधित विभाग के सामने रखा है. विभाग को इस पर काम करने को कहा है. विभाग ने बजट के लिए उच्च अधिकारियों को आग्रह किया गया है.
उच्च अधिकारियों की तरफ से स्विकृति मिलने के साथ बजट का भी प्रावधान कर दिया गया है. विभाग के पास बजट आ जाने से ,अब कार्य को गति मिलेगी. विभाग जहां पर लोगों को कम बोल्टेज है. वहां पर ट्रासफार्म लगाएगा और पुरानी जो बिजली की लाइन है. उसे भी नई डालेगा जिससे आने वाले समय में नगर परिषद के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बिजली की समस्या नहीं रहेगी. संबधित विभाग इस पर कार्य शीघ्र ही कर रहा है. जिससे अब शहरवासियों को बार बार लगने वाले कटो व कम वोल्टेज से भी छुटकारा मिलेगा.
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि नगर परिषद हमेशा लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर रहता है. कई सालों से शहर में बढ़ती हुई आबादी को ध्यान में रखते हुए बिजली समस्या उभरने लगी थी. संबधित विभाग के आला अधिकारियों से चर्चा की थी. जिससे अब शहर में जहां जरूरत है. वहा पर नए ट्रासफार्म लगाने की प्रकिया शुरू हो जाएगी जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी.
एसडीओ देवराज शर्मा ने कहा कि शहर में लगने वाले नए ट्रासफार्मो का कार्य प्रगति पर है जिसके लिए बजट का प्रावधान भी हो गया है.