शिमला. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने हीर सिंह ठाकुर को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी नाचन, जिला मण्डी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. हीर सिंह ठाकुर कांग्रेस खेत मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं तथा पूर्व में ब्लाॅक एंव जिला कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि हीर सिंह ठाकुर की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी.
कांग्रेस कमेटी नाचन के अध्यक्ष बने हीर सिंह ठाकुर
Leave a comment