नई दिल्ली. Central Board of Secondary Education (CBSE) ने साफ कर दिया है कि कक्षा 10 के सभी छात्रों के लिए पहले बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
क्या है नया निर्देश?
CBSE के परीक्षा नियंत्रक Sanyam Bhardwaj के अनुसार:
सभी छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा में बैठना अनिवार्य होगा।
जो छात्र पास होंगे, उन्हें Science, Mathematics, Social Science और Languages में से किसी भी तीन विषयों में सुधार (Improvement) का मौका मिलेगा।
अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में अनुपस्थित रहता है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
ऐसे छात्रों को “Essential Repeat” श्रेणी में रखा जाएगा और वे अगले वर्ष फरवरी में मुख्य परीक्षा दे सकेंगे।
CBSE ने यह स्पष्टीकरण उन अनुरोधों के बाद जारी किया, जिनमें कुछ छात्रों ने पहली परीक्षा में अनुपस्थित रहने और सीधे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति मांगी थी।
CBSE कक्षा 10 डेटशीट 2026
कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। प्रमुख विषयों की तिथियां इस प्रकार हैं:
17 फरवरी – गणित (स्टैंडर्ड/बेसिक)
21 फरवरी – अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव / लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
25 फरवरी – विज्ञान
26 फरवरी – होम साइंस
2 मार्च – हिंदी (कोर्स A, B)
7 मार्च – सामाजिक विज्ञान
CBSE कक्षा 12 डेटशीट 2026
कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित होंगी।
परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:
सुबह 10:30 से 1:30 बजे
सुबह 10:30 से 12:30 बजे
प्रमुख विषयों की तिथियां:
20 फरवरी – फिजिक्स
21 फरवरी – बिजनेस स्टडीज, एडमिनिस्ट्रेशन
23 फरवरी – साइकोलॉजी
26 फरवरी – भूगोल
28 फरवरी – केमिस्ट्री
9 मार्च – गणित / एप्लाइड मैथमेटिक्स
12 मार्च – अंग्रेजी (कोर / इलेक्टिव)
14 मार्च – होम साइंस
16 मार्च – हिंदी (इलेक्टिव / कोर)
18 मार्च – इकोनॉमिक्स
20 मार्च – मार्केटिंग
23 मार्च – पॉलिटिकल साइंस
27 मार्च – बायोलॉजी
28 मार्च – अकाउंटेंसी
30 मार्च – इतिहास
4 अप्रैल – सोशियोलॉजी
अधिक जानकारी के लिए छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
