नई दिल्ली. गर्म हवाओं और तेज धूप के बीच अब देशभर में Monsoon 2025 की आहट महसूस की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) केरल तट पर 27 मई के आसपास पहुंच सकता है। ये सामान्य तारीख से कुछ दिन पहले है और इससे देशभर में बारिश की जल्दी शुरुआत की उम्मीद बन गई है।
IMD के अनुसार, केरल में मानसून की शुरुआत इस साल चार दिन पहले या बाद में भी हो सकता है, यानी यह 23 से 31 मई के बीच केरल पहुंच सकता है।
जल्दी मानसून की Entry, क्या बढ़ेगी बारिश की मात्रा?
IMD ने यह भी अनुमान जताया है कि इस बार normal से अधिक rainfall देखने को मिल सकती है। ऐसे में न सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि agriculture sector के लिए भी यह संकेत शुभ माने जा रहे हैं।
आमतौर पर मानसून की शुरुआत 1 जून को होती है, लेकिन पिछले वर्षों की बात करें तो इसमें उतार-चढ़ाव रहा है:
2020: 1 जून
2021: 3 जून
2022: 29 मई
2023: 8 जून
2024: 30 मई
2025 (अनुमानित): 27 मई
Delhi NCR Weather Update: मई में ही बदला मौसम
शनिवार, 10 मई 2025, को Delhi-NCR Weather में अचानक बदलाव आया। दिल्ली के कई इलाकों—जैसे कि Safdarjung, Palam, Lodhi Road, RK Puram, Vasant Kunj, Mehrauli आदि में thunderstorm और हल्की बारिश दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
हरियाणा और यूपी में भी मौसम ने ली करवट
Delhi NCR के अलावा, हरियाणा के Panipat, Karnal, Bhiwani, Sonipat, Charkhi Dadri, Kosli और उत्तर प्रदेश के Shamli, Kandla, Jattari जैसे इलाकों में भी तेज हवाएं और बारिश देखने को मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि pre-monsoon activity ने शुरुआत कर दी है।
