नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi आज राष्ट्रीय राजधानी में करीब 33,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया । इन परियोजनाओं में Delhi Metro Rail Corporation की नई मेट्रो लाइनें और सरकारी आवास पुनर्विकास योजना से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।
प्रधानमंत्री करीब 18,300 करोड़ रुपये की लागत से बने Delhi Metro के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इनमें मजलिस पार्क–मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) का लगभग 12.3 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर और दीपाली चौक–मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) का करीब 9.9 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर शामिल है।
इन नई मेट्रो लाइनों से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क जैसे कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
फेज-5ए के तहत तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी किया
इस मौके पर प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के फेज-5ए के तहत तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी किया, जिनकी कुल लंबाई 16 किलोमीटर से अधिक होगी। इनमें
आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ,
एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1,
तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री 15,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जनरल पूल रेजिडेंशियल अकॉमोडेशन (GPRA) पुनर्विकास योजना से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया ।
यह परियोजनाएं Sarojini Nagar, Netaji Nagar, Kasturba Nagar और Sriniwaspuri जैसे प्रमुख इलाकों में विकसित की जा रही हैं। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए 9,350 से अधिक आधुनिक फ्लैट बनाए जाएंगे और करीब 48 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस भी तैयार किया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और सरकारी बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी।
