नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 देशों के विदेश दौरे के दूसरे चरण में गुरुवार को Trinidad and Tobago पहुंचे। राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित Piarco International Airport पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने पहुंचीं त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर ने कहा कि यह सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक क्षण है।
PM मोदी को मिला ‘Order of the Republic of Trinidad and Tobago’
इस दौरे के दौरान PM मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘The Order of the Republic of Trinidad and Tobago’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय प्रवासियों, वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग (जैसे वैक्सीन डिप्लोमेसी) और भारत-त्रिनिदाद संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दिया गया।
हवाई अड्डे पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
एयरपोर्ट पर पारंपरिक भारतीय परिधानों में सज-धजकर खड़े कलाकारों ने भारतीय पौराणिक किरदारों की वेशभूषा में पीएम मोदी का स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और जीवंत बना दिया।
सोशल मीडिया पर बोले पीएम मोदी
अपने आगमन की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर साझा करते हुए लिखा कि
पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंच गया हूं। प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर और सांसदों का स्वागत के लिए आभार। यह दौरा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्त करेगा। कुछ देर में भारतीय समुदाय को संबोधित करने का इंतजार है।”
दुनिया के सबसे सम्मानित नेता हैं पीएम मोदी’ – कमला परसाद
त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आज एक ऐसे नेता की मेज़बानी कर रहे हैं जिनकी दृष्टि और नेतृत्व ने भारत को ग्लोबल पावर बनाया है। 2002 में जब वे यहां आए थे, तब वे प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक प्रतिनिधि थे। आज वह 1.4 अरब लोगों के नेता हैं, जिनका असर सीमाओं से परे है।
आपने भारत की अर्थव्यवस्था को नया रूप दिया’
कमला परसाद ने पीएम मोदी की Economic Reforms, Digital Empowerment और Global Humanitarian Initiatives की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आपने भारत की अर्थव्यवस्था को मॉडर्न बनाया, लोगों को सशक्त किया और पूरी दुनिया में भारतीयों के भीतर गर्व की भावना जगाई।”
वैक्सीन डिप्लोमेसी का भी हुआ उल्लेख
PM मोदी को सम्मानित करते हुए कमला परसाद ने कोविड काल में भारत द्वारा की गई मदद को याद किया आपके नेतृत्व में भारत ने वैक्सीन मैत्री (Vaccine Maitri) जैसी पहल के जरिए छोटे देशों को भी वैक्सीन और मेडिकल सपोर्ट पहुंचाया। यह सिर्फ डिप्लोमेसी नहीं, मानवता का संदेश था।”
भारत और कैरेबियाई देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई
PM मोदी की यह यात्रा भारत और Caribbean Nations के साथ रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जा रही है। Trinidad and Tobago Honour for Modi न सिर्फ एक व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि यह भारत की वैश्विक छवि का भी प्रतीक है।
