रांची. राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपना-अपना जन्मदिन मनाया. सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने अपने आवास पर 74वां जन्मदिवस मनाया. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने समर्थकों के साथ 60 वां जन्मदिवस पर केक काटा.
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दोनों पूर्व मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं.
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबू लाल मरांडी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । pic.twitter.com/41C8uSEedu
— Raghubar Das (@dasraghubar) January 11, 2018
11 जनवरी 1994 को तत्कालीन हजारीबाग जिले के गोला प्रखंड के नेमरा गांव में शिबू सोरेन का जन्म हुआ था. वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/KiUel2PGX3
— Raghubar Das (@dasraghubar) January 11, 2018
झारखंड विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक बाबूलाल मरांडी का जन्म गिरिडीह जिले के कोडिया बैंग गांव में 11 जनवरी 1958 को हुआ था. वे झारखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं. उनके समर्थकों ने इसे समर्पण दिवस के रूप में मनाया.