अजमेर: शादी समारोह मे होने वाले अनावश्यक खर्च और अन्न के अपमान को रोकने के लिए अब अजमेर के अग्रवाल समाज ने भी कमर कस ली है.अग्रवाल समाज की शादी व अन्य समारोह मे अब भोजन में अधिकतम 21 आइटम ही बनेंगे.यह निर्णय आज समाज के पदाधिकारियों ने आयोजित एक बैठक मे लिया.समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस निर्णय से अन्न की बर्बादी रोकने की दिशा में एक कदम समाज की ओर से बढ़ाया गया है. समय की मांग को देखते हुए आगे इसमें और परिवर्तन करने की जरुरत हुई, तो समाज के पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी.उन्होंने बताया कि पहले इस बारे में समाज के अन्य सदस्यों में सहमति बनाने तथा उसके बाद इस संबंध में अन्य जगह पर प्रचलित नियमों का अध्ययन कर उन्हें अजमेर में लागू करने का प्रयास किया जाएगा.इसके अलावा बैठक में समाज के लोगों के पारिवारिक आपसी विवाद को समझाइश से निपटाने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों की कमेटी गठित करने, हर साल अगस्त माह में पिकनिक मनाने, वृद्धों को बस के माध्यम से अग्रोहाधाम यात्रा का कार्यक्रम बनाने का भी निर्णय लिया गया.इसके अलावा संस्था की सदस्यता और विवाह योग्य समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया.
शादी समारोह में अनावश्यक खर्च रोकने के लिए अग्रवाल समाज की अनूठी पहल
Sushant Mishra
June 14, 2017
Updated 2017/06/14 at 3:07 PM
Leave a comment
Latest News
Weather
30
°C
Delhi
broken clouds
30°
_
30°
51%
4 km/h
Mon
38 °C
Tue
41 °C
Wed
43 °C
Thu
41 °C