शिमला. भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में 27 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां बांटी गईं. बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी उपस्थित रहे.
इस बैठक में जिला शिमला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा तीनों मण्डलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. जयराम ठाकुर के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की गई. देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी व ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई. उनके जन्मदिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए.
पढ़ें : ऐतिहासिक रिज मैदान में होगा शपथ ग्रहण, सुरक्षा और तैयारियों पर मंथन
इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, पूर्व सांसद बिमला कश्यप, खुशीराम बालनाटाह, बिहारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सूद, महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा, महामंत्री विजय परमार, प्रमोद ठाकुर, शशिकांत शर्मा, मण्डल अध्यक्ष रणदीप कंवर, अमर सिंह ठाकुर, प्रदीप कश्यप, शीतल ब्यास, पार्षदगण प्रेम ठाकुर, ईश्वर रोहाल, योगेश्वर दत शर्मा, संजीव सूद, राकेश मेहता, विजय ज्योति सेन, डाॅ. प्रमोद शर्मा, सुलेखा कश्यप, राजेन्द्र चौहान, मोहन सिंह ठाकुर, दुर्गा सिंह ठाकुर, मदन शर्मा, राजेन्द्र जिन्हा, पवन शर्मा, अरविन्द शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
सुंदर नगर से शपथ ग्रहण में जाएंगे 2500 कार्यकर्ता