नई दिल्ली. भारत को वैश्विक लोकतंत्र मंच पर बड़ी भूमिका मिली है। पहली बार भारत को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (International IDEA) की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया गया है। भारत की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार मंगलवार को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में अंतरराष्ट्रीय IDEA की चेयरशिप संभालेंगे।
“भारत पर भरोसा दुनिया का सम्मान” – CEC ज्ञानेश कुमार
अध्यक्षता संभालने से पहले CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया यह स्वीकार करती है कि भारत में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाते हैं। उन्होंने इसे भारत के नागरिकों और चुनाव आयोग के हजारों कर्मियों के लिए गर्व का क्षण बताया।
क्या है International IDEA?
इंटरनेशनल IDEA की स्थापना 1995 में की गई थी। यह एक अंतर-सरकारी संगठन है, जो दुनिया में लोकतंत्र, चुनावी सुधार और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।
कितने देश हैं सदस्य?
कुल सदस्य: 37 देश
संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान: ऑब्जर्वर सदस्य
2003 से: संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऑब्जर्वर स्टेटस
भारत की भूमिका अब तक
भारत International IDEA का संस्थापक सदस्य है और शुरुआत से ही इस संगठन के शासन, शोध, चुनावी प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेता रहा है।
